Search

 
 
 

धनबाद : कोलियरी के सफाई कर्मी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

 
Jharia : बीसीसीएल लोदना एरिया की जियलगोड़ा कोलियरी में कार्यरत सफाई कर्मी सुरेश हाड़ी (58 वर्ष) की जियलगोड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने एसएनएमएमसीएच में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को 7 मई को परिजनों को सौंप दिया. शव पहुंचते ही घर में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही यूनियन के प्रतिनिधि सुरेश हाड़ी के जियलगोड़ा स्थित घर पहुंचे और परिवार के सदस्य को नौकरी दिलाने के लिए आंदोलन की बात कही. बताया कि रविवार होने के कारण बीसीसीएल प्रबंधन के साथ सकरात्मक वार्ता नहीं हो सकी. सोमवार को वार्ता सफल नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा. ज्ञात हो कि सफाई कर्मी सुरेश हाड़ी को शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर जियलगोड़ा अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. सुरेश के पुत्र मनोज हाड़ी को नियोजन दिलाने के लिए यूनियन नेता लगे हुए हैं. मौके पर यूनियन के सबूर गोराई, ध्रुप हाड़ी, हीरा हाड़ी, विजय यादव आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही