Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) धनबाद परिसदन में शनिवार 23 जुलाई को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक को भाजपा नेता मुकेश पाण्डेय ने ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में धनबाद जिला में मुख्य सड़कों विभिन्न संस्थानों एवं भारत कोकिंग कोल लिमिटेड द्वारा संचालित आउटसोर्सिंग में वनों की कटाई का विरोध किया गया है. कहा गया है कि जहां पूरा देश और झारखंड सरकार वन महोत्सव मना रही है. आम जनता को पेड़ पौधे लगाने के लिए सरकार प्रोत्साहन दे रही है, वहीं धनबाद जिले में विगत 5/ 6वर्षों में बड़े बड़े सड़कों का निर्माण हुआ. 6 लेन 8 लेन निर्माणधीन है. इन सड़कों के निर्माण में हजारों पेड़ों की कटाई हुई. सड़कों के बीच इक्के दुक्के ही पौधे लगाए गए. वह भी पौधे झाड़ झंकार ही हैं, ना कि फलदार वृक्ष हैं. धनबाद जिले में भारत कोकिंग कोल में संचालित आउटसोर्सिंग द्वारा कोयला खनन हो रहा है और कोयला खनन के क्रम में हजारों वृक्षों की कटाई हो रही है. ज्ञापन में कहा गया है कि धनबाद जिला वन क्षेत्र की जमीन का परिसीमन होना चाहिए. आईएसएम आईआईटी द्वारा भी सैकड़ों फलदार और कीमती वृक्ष काटे गए है. भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, रेलवे एवं धनबाद के केंद्रीय संस्थानों को युद्ध स्तर पर वृक्षारोपण करना चाहिए. क्योंकि यह सभी सिर्फ धनबाद का दोहन ही कर रहे हैं. अपर मुख्य वन संरक्षक ने आश्वस्त किया दोषी पर कड़ी कार्रवाई होगी. ज्ञापन देने वालों में सरवन सिन्हा विकास जी पवन शर्मा आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : भाजपा नेता मुकेश पांडेय ने किया वृक्षों की कटाई का विरोध
Last Updated: Jul 24, 2022 12:00 AM (IST)