Search

 
 
 

धनबाद : मजदूरों के विरोध के सामने झुका कोलियरी प्रबंधन, नहीं होगी मशीन की शिफ़्टिंग

 
यूनियन प्रतिनिधियों ने बताया तेतुलमारी कोलियरी को बंद करने की साजिश
Katras : बीसीसील के सिजुआ क्षेत्र अंतर्गत तेतुलमारी कोलियरी में बुधवार 19 जुलाई को केजी थाउजेंड हाइड्रॉलिक हैवी मशीन को बासुदेवपुर कोलियरी भेजे जाने के प्रबंधन के निर्णय पर मजदूरों और संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों ने विरोध जताते हुए काफ़ी हंगामा किया. मजदूरों के इस विरोध के बाद प्रबंधन ने मशीन को वापस कोलियरी के फेस में भेज दिया. एटक के ब्रांच सेकरेट्री राजवल्लभ नोनिया ने प्रबंधन पर साज़िश के तहत उक्त मशीन को अन्यत्र भेजे जाने और तेतुलमारी कोलियरी को बंद करने का षडयंत्र रचने का आरोप लगाया. यूनियन प्रतिनिधियों ने तेतुलमारी कोलियरी के एजेंट आलमगीर से भी बातचीत कर अपना विरोध जताया. वहीं एजेंट ने मशीन को अन्यत्र ले जाने के पीछे जमीन की अनुपलब्धता और माइंस को असुरक्षित होने का कारण बताया. [caption id="attachment_704468" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/PRABANDHAN-WARTA-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> एजेंट से वार्ता करते यूनियन प्रतिनिधि व कोलकर्मी[/caption] मौके पर एटक नेता राजबल्लभ नोनिया, सत्येन्द्र सिंह, रमेश सिंह, सुदेश चौहान, संजय, संजीव यादव, महेश प्रसाद साव, प्रदीप तीरपाठी, अजीत राणा, विष्णु चरण महतो, अजीत राणा, जगदीश प्रसाद, हरिद्वार चौहान, दिवाकर सिंह, पंचू सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-on-the-fifth-day-of-the-public-service-program-the-coal-city-branch-of-mayumun-did-cow-service/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : जनसेवा कार्यक्रम के पांचवे दिन मायुमं की कोल सिटी शाखा ने किया गौ सेवा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही