Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कोलियरी शिक्षकों को 25 माह से वेतन नहीं, धरना पर बैठे

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के अधीन संचालित विभिन्न कोलियरी में शिक्षा केंद्रों के शिक्षकों ने कोयला खदान शिक्षक संघ के बैनर तले बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन के समक्ष सोमवार 2 मई को धरना दिया. यह धरना बकाया वेतन की मांग को लेकर दिया गया. धरना पर बैठे शिक्षकों ने कहा कि लगातार 35 वर्ष से कोलियरी के बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं. परंतु शिक्षक भुखमरी के कगार पर हैं. बीसीसीएल प्रबंधन ने पिछले 25 माह से वेतन भुगतान नहीं किया है. अब शिक्षकों की आर्थिक स्थिति बदतर हो गई है. उन्होंने कहा कि शिक्षक लगातार बीसीसीएल प्रबंधन को शांतिपूर्ण आंदोलन के माध्यम से समस्याओं से अवगत करा रहे हैं. बावजूद बीसीसीएल प्रबंधन उनकी समस्याओं का निदान नहीं कर रहा है. इन्हीं कारणों से कोयला खदान शिक्षक संघ ने बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है. 2 मई सोमवार को कोयला भवन के समक्ष धरना दिया गया. आगे की रणनीति भी बनाई गई. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-iti-trainees-sitting-on-dharna-did-not-get-employment-now-preparing-for-furious-agitation/">धनबाद:

धरना पर बैठे ITI प्रशिक्षुओं को नहीं मिला रोजगार, अब उग्र आंदोलन की तैयारी [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही