Mahuda : धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर तेलमच्चो पुल के समीप 27 अप्रैल की शाम बाइक व ऑटो की टक्कर में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है. मौके पर पहुंचे ग्राम रक्षा दल के सदस्य सरयू नापित, राजेश कुमार महतो, संतोष महतो ने महुदा पुलिस की मदद से घायल युवक निखिल कुमार रजवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल चास भेजा. मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दोनों युवक किसी मंदिर में पूजा कर वापस अपने घर चास के तेलीडीह लौट रहे थे. तभी तेलमच्चो पुल के पास सामने से आ रहे ऑटो से टक्कर हो गई. घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं. उसी वक्त एक अन्य बाइक सवार भी उसी जगह अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गया. परिजन मौके पर पहुंचकर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए. महुदा पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक व ऑटो को जप्त कर ले गई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/30-thousand-children-got-vaccinated-on-the-16th-day-of-mr-vaccination-campaign-in-dhanbad/">धनबाद
में एमआर टीकाकरण अभियान के 16वें दिन 30 हजार बच्चों को लगे टीके [wpse_comments_template]
धनबाद : तेलमच्चो पुल के पास बाइक व ऑटो में टक्कर, युवक की मौत, साथी गंभीर

Leave a Comment