Search

 
 
 

धनबाद : गोविंदपुर के पास बस व हाइवा में टक्कर, छात्रा की मौत, 6 लोग घायल

 
Dhanbad : धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के ईस्ट इंडिया मोड़  के समीप बुधवार की दोपहर हाइवा और गोकुल नामक बस में जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई है, जबकि आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृत छात्रा की पहचान रितु चंद्रा के रूप में की गई. वह बीबीमेकेयू में एमएसी फर्स्ट सेमेस्टर की छात्रा थी. वह निरसा के बलाहित की रहने वाली थी. स्थानीय लोगें की मदद से सभी घायलों को स्थानीय नर्सिग होम ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही