Search

 
 
 

धनबाद : गोविंदपुर में कार व स्कूटी में भिड़ंत, दादी व पोती की मौत, दो लोग घायल

 
Govindpur : धनबाद जिले के गोविंदपुर-गिरिडीह मुख्य सड़क पर गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बारियो मोड़ के शुक्रवार की शाम कार व स्कूटी के बीच भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए. घायलों को आनन-फानन में एसएनएमएमसीएच धनबाद ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दो की मौत हो गई. अस्पताल में दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है. उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. मृतकों में केसिया देवी (60 वर्ष) और उसकी पोती प्रीति कुमारी (8 वर्ष)  शामिल हैं. दोनों टुंडी थाना क्षेत्र के चरक गांव की रहने वाली थीं. बताया जाता है कि स्कूटी पर दो महिलाएं व एक बच्ची सवार थी. बरियो मोड़ पर तेज गति से आ रही कार ने स्कूटी को धक्का मार दिया. दुर्घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई. सभी घायलों को एसएनएमएमसीएच भेजवाया गया. मौके पर पहुंची गोविंदपुर थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल की और दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गई. घायलों का नाम दिलीप मंडल व पप्पू मंडल है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-building-of-topchanchi-sub-health-center-is-being-built-ignoring-the-rules/////////////">धनबाद

: नियमों को ताक पर रख बन रहा तोपचांची उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही