Search

 
 
 

धनबाद: कतरास के राहुल चौक पर मारुति ब्रेजा व टेम्पो में टक़्कर

 

कोई हताहत नहीं, वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

Katras : कतरास थाना क्षेत्र में राहुल चौक के समीप फोरलेन सड़क पर शनिवार 8 जुलाई को दोपहर लगभग 12 बजे के मारुति ब्रेजा व टेम्पो में टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में ब्रेजा वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. टेम्पो को भी नुकसान पहुंचा. हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. जानकारी के मुताबिक मारुति ब्रेजा काफ़ी तेज गति से धनबाद की ओर जा रही थी, तभी टेम्पो से टकरा गई. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची. परंतु किसी ने कोई शिकायत नहीं की. दोनों वाहन अपने गंतव्य की ओर निकल पड़े. सड़क पर लोगों की भीड़ के कारण कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही. हालांकि दोनों वाहनों के जाने के बाद रास्ता साफ हो गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही