Search

 
 
 

धनबाद : सिजुआ में दो बाइक के बीच टक्कर, दो युवक गंभीर

 
Baghmara : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-masses-district-president-binda-bcku-secretary-suresh-and-5-arrested/">(Dhanbad)

जिले के सिजुआ मुख्य मार्ग पर भद्रीचक कब्रिस्तान के समीप 29 जुलाई की दोपहर दो बाइक के बीच टक्कर हो गई. हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से कसियाटांड़ बस्ती निवासी मो. कुर्बान के पुत्र इमामुल की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. उसका इलाज धनबाद के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है. वहीं, दूसरे युवक सिजुआ श्यामबाजार निवासी संतोष चौहान को सदर अस्पताल धनबाद में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने दोनों वाहनो को जब्त कर लिया है. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई. लोग एक-दूसरे की गलती बताकर आपस में उलझ गए. जोगता थाना प्रभारी पंकज वर्मा ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया. यह भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jharkhand-provincial-marwari-conference-election-on-31st-candidates-threw-their-strength/">धनबाद

: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव 31 को, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही