Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : दो बाइकों में भिडंत, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

Dhanbad : चिरकुंडा के ऊपर बाजार स्थित राणी सती मंदिर के पास तेज रफ्तार से आ रहे  दो बाइकों में भिडंत हो गयी. इस हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी को स्थानिय नर्सिग होम में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने सभी को एनएमसीएच धनबाद रेफर किया गया.  घायल युवकों की पहचान शुभम रजक (झरिया पाडा चिरकुंडा), प्रेम गुप्ता (एग्यारकुंड) और राहुल पांडेय (तालडांगा हाउसिंग कॉलोनी) के निवासी हैं. (पढ़ें, पूर्व">https://lagatar.in/naxalite-attack-case-on-former-mla-nia-files-second-supplementary-charge-sheet/">पूर्व

विधायक पर नक्सली हमले का मामला : NIA ने दूसरा पूरक आरोप पत्र दाखिल किया)

तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर दोनों बाइक आपस में टकर

घटना के संबंध में बताया जाता है कि राहुल पांडेय और प्रेम गुप्ता डिस्कवर बाइक पर सवार होकर कुमारधुबी से चिरकुंडा की ओर जा रहे थे. वहीं शुभम रजक बुलेट से चिरकुंडा की तरफ आ रहा था. तभी रास्ते में दोनों बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गयी. शुभम रजक को सर और पैर पर और राहुल पांडेय को सर में गंभीर चोटें आयी है. वहीं प्रेम गुप्ता का पैर टूट गया है. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-organization-of-free-medical-camp-at-nagpuri-institute-research-and-training-center/">रांची:

नागपुरी संस्थान शोध व प्रशिक्षण केंद्र में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही