Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  द्वारिका मेमोरियल में रंगारंग पुरस्कार वितरण समारोह

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी, बिशुनपुर में शनिवार 25 फरवरी को “वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह” का आयोजन किया गया. समारोह की शुरूआत आईआईटी के उप् निदेशक मुख्य अतिथि प्रो धीरज कुमार, विशिष्ट अतिथि आईएमए अध्यक्ष डॉ मेजर चंदन, स्कूल के निदेशक डॉ उमेश प्रसाद सिंह और प्राचार्य मदन कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर की. इस अवसर पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये. समारोह में वर्ष भर विभिन्न प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. शैक्षणिक सत्र 2021-22 के टॉपर्स को भी पुरस्कृत किया गया.

  राज्य व जिला स्तर पर अव्वल विद्यार्थी हुए पुरस्कृत

[caption id="attachment_565658" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/dwarka-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते छात्र-छात्राएं[/caption] राज्य एवं जिला स्तर पर योग, चित्रकला, प्रदर्शनी, क्विज, पोस्टर मेकिंग, साइंस कांग्रेस, इन्सपायर अवार्ड, कबड्डी व ओलम्पियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रितुराज, दीप कुमार बिड, अदिति झा, श्रेया मिश्रा, भरत कुमार, उत्तम कुमार, रोशन सिंह, अदिति सिंह, विकास, खुशी, सांची सुमन, ऋतिका राज, मिनाक्षी, रोहिणी, शुभम्, सौरभ, पंकज, प्रवीण, कृति, आशका, साक्षी, शैलेश, अनामिका को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया. इसके अलावा विद्यालय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी भी पुरस्कृत हुए.

   सर्वांगीण विकास पर फोकस के लिए विद्यालय बधाई का पात्र : प्रो धीरज

मुख्य अतिथि प्रो धीरज ने कहा कि विद्याल में सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है. यह अच्छी बात है. पढ़ाई के साथ खेल के आयोजन के लिए प्राचार्य एवं शिक्षको को बधाई दी. विशिष्ट अतिथि डॉ चंदन ने कहा कि पुरस्कार हमें उत्साहित करता है एवं मंजिल को पाने में उत्प्रेरक का काम करता है. समारोह को सफल बनाने में प्राचार्य मदन कुमार सिंह, उप प्राचार्या वन्दना विहार एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही