Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: डॉ जनार्दन पांडेय की श्रद्धांजलि सभा में रंगारंग कार्यक्रम

Jharia : झरिया (Jharia) सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय सचिव व भारतीय जनता पार्टी के नेता समाजसेवी रमेश पांडे ने डॉ जनार्दन पांडे की चतुर्थ पुण्यतिथि पर दो दिवसीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया. बुधवार 15 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समारोह का समापन हुआ.  कार्यक्रम सुबह हवन पूजन के साथ शरू हुआ. इसके बाद रक्तदान शिविर लगाया गया. शिविर में भारी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया. शाम को सांस्कृतित कार्यक्रम में भोजपुरी गीत-संगीत के क्षेत्र के कई मंजे हुए कलाकारों का जुटान हुआ. आरा से विष्णु ओझा, बक्सर से विशाल गगन, दिल्ली से भोला पांडेय, बक्सर से छोटू बिहारी, आरा से दीपिका ओझा व विशाल ओझा, पटना से अनन्या प्रकाश जैसे कलाकारों ने देर शाम अपनी स्वरलहरियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, भाजपा नेता जोगेंद्र यादव समेत शहर के कई गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए दिवंगत डॉ जनार्दन पांडे को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही