Search

 
 
 

धनबाद:निरसा व केलियासोल में स्वतंत्रता दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, लहराया तिरंगा

 

सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में समारोह, वीर शहीदों को दो गयी श्रद्धांजलि

Nirsa : निरसा व केलियासोल प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया. सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में तिरंगा झंडा फहराकर सलामी दी गयी. इस मौके पर स्कूलों व विभिन्न संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये गए. निरसा प्रखंड कार्यालय में प्रमुख आशा कुमारी रुहिदास, निरसा थाना में थानेदार सह इंस्पेक्टर दिलीप कुमार यादव ने झंडोत्तोलन किया. पुलिस जवानों ने राष्ट्र ध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगीत गाये. वीर शहीदों को याद किया गया. वही केलियासोल प्रखंड में विवेक कुमार मंडल, ओपी परिसर में ओपी प्रभारी मुकेश कुमार राउत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. निरसा मासस कार्यालय में पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, पंडरा मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, निरसा व्यापार मंडल में अध्यक्ष मन्नू तिवारी, निरसा कांटा में भारत स्वाभिमान संघ व समाजसेवी मनजीत सिंह, निरसा काली मंदिर परिसर में कांग्रेस नेता बबलू दास, विद्यासागर कॉलोनी आवास परिसर कार्यालय में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी धनबाद जिला अध्यक्ष उमेश गोस्वामी, बेलडांगा में झामुमो जिला संयुक्त सचिव तपन तिवारी व उनकी धर्मपत्नी मुखिया अपर्णा देवी व निरसा पीठाकियारी में झामुमो नेता इसहाक बेग ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. दोनों प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में आजादी की वर्षगांठ मनायी गई. इसके अलावा रंगारंग कार्यक्रम में स्कूली बच्चे बच्चियों द्वारा नृत्य नाटक प्रस्तुत किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही