Search

 
 
 

धनबाद : चाणक्य आईएएस एकेडमी में वार्षिकोत्सव पर रंगारंग कार्यक्रम

 

संस्थान के उपाध्यक्ष ने कहा-जल्द शुरू करेंगे जेपीएससी कोर्सेस

Dhanbad : चाणक्य आईएएस एकेडमी में 14 सितंबर गुरुवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संस्थान के वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा का जन्मदिन भी मनाया गया. उन्होंने संस्थान परिसर में केक काटा. विद्यार्थियों द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम पेश किये गए. विनय मिश्रा ने कहा कि संस्थान जल्द ही जेपीएससी कोर्सेज लॉन्च करने जा रहा है. उनके पुत्र सह धनबाद सेंटर के नए निदेशक अनुराग मिश्रा ने कहा कि झारखंड के विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए राज्य के अलग-अलग स्थानों पर सेंटर शुरू करने की तैयारी है. इस अवसर पर धनबाद शाखा के प्रभारी दयानंद मिश्रा व ऑपरेशन हेड बलवंत कुमार के साथ संस्थान के सैकड़ो विद्यार्थी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही