Search

 
 
 

धनबाद: शहर के अलग अलग स्थानों पर 12 से 14 अगस्त तक रंगारंग कार्यक्रम

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 12 से 14 अगस्त तक धनबाद नगर निगम क्षेत्र में चिह्नित स्थलों पर  संस्कृति  एवं स्वच्छता से संबंधित कार्यक्रम आयोजितत किये जाएंगे. यह जानकारी बुधवार 10 अगस्त को नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है. विभागीय पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत करा दिया गया है.

  ऐसी होगी कार्यक्रम की रूपरेखा

12 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे सिंदरी अंचल के वीर कुंवर सिंह चौक से तिरंगा रैली निकाली जाएगी, जिसमें निगम के कर्मियों के साथ सिंदरी के नागरिक भी शामिल होंगे. 13 अगस्त को झरिया अंचल के कतरास मोड़ लोकनायक जयप्रकाश नारायण की मूर्ति से स्वच्छता रैली सह तिरंगा रैली निकलेगी. इसमें झरिया के नागरिक शामिल होंगे.

    13 को ही कतरास भगत सिंह चौक से तिरंगा रैली

13 अगस्त को ही कतरास अंचल के भगत सिंह चौक से तिरंगा रैली निकलेगी, जो लिलौरी अमृत पार्क तक जाएगी. इस पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. शहर का मुख्य कार्यक्रम 13 अगस्त को राजेंद्र सरोवर पार्क में शाम से शुरू होगा. सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ रॉक बैंड पर देश भक्ति गायन, नृत्य प्रतियोगिता होगी. 14 अगस्त को धनबाद के सिटी सेंटर चौक महात्मा गांधी की मूर्ति से तिरंगा रैली निकलेगी, जो गोल्फ ग्राउंड पार्क तक जाएगी. इसी पार्क में वॉल पेंटिंग कंपीटीशन होगा. प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा.

 कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संपर्क सूत्र

सिंदरी अंचल विकास चंद्र 9771192491 झरिया अंचल कुणाल कुमार सिंह 9911523863 कतरास अंचल शब्बीर आलम 7979049408 धनबाद अंचल रणधीर कुमार वर्मा 8368281460 यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-25-percent-line-loss-in-the-city-fir-will-be-against-those-who-steal-electricity/">धनबाद

: शहर में लाइन लॉस 25 प्रतिशत, बिजली चोरी करनेवालों पर होगी एफआइआर [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही