Search

 
 
 

धनबाद : महुदा पहुंची आयोग की टीम, रेलवे ट्रैक पार करते बच्चों को देख हुई दंग

 
Mahuda : महुदा की नीचे देवघरा बस्ती में रेलवे ट्रैक से होकर स्कूल  आने-जाने वाले बच्चों व ग्रामीणों की समस्या से संबंधित खबर पर झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है. आयोग की दो सदस्यीय टीम 6 जनवरी को देवघरा बस्ती पहुंचकर जांच-पड़ताल की. टीम पहले मुचराइडीह रेलवे फाटक पहुंची और बच्चों को रेलवे ट्रेक पार कर आते-जाते देखकर गंभीर चिंता जताई. सदस्यों ने बच्चों व ग्रामीणों से बात की और उनकी समस्याएं जानीं. धर्माबांध पंचायत की मुखिया मीना देवी ने भी वस्तु स्थिति से अवगत कराया. टीम के सदस्य सुनील कुमार वर्मा ने समस्याओं को आयोग के समक्ष रखने का अश्वासन दिया और कहा कि यथाशीघ्र समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे. टीम की  सदस्य प्रो.आभा विरेन्द्र अकिंचन ने कहा कि यह समस्या कई वर्षों से है परंतु आश्चर्य की बात है कि अभी तक विभाग ने इस पर ध्यान क्यों नहीं दिया. डीआरएम से बात कर समस्या का शीघ्र समाधान का प्रयास होगा. मौके पर महुदा रेलवे के एडीईएन विश्वनाथ उपध्याय, इन्दरलाल महतो, मुखिया प्रतिनिधि धीरेन रवानी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धबनाद">https://lagatar.in/dhabnad-elderly-woman-dies-after-being-hit-by-a-speeding-car-in-bhagatdih/">धबनाद

: भगतडीह में तेज रफ्तार कार के धक्के से बुजुर्ग महिला की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही