Mahuda : उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की आयुक्त सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के सिलसिले में बुधवार को बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों का निरीक्षण किया. उन्होंने बूथों पर पानी, बिजली, शौचालय, रैंप, सुरक्षा बलों व मतदान कर्मियों के ठहरने की व्यवस्था सहित अन्य जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया. संबंधित अधिकारियों को कमियों को जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया. ताकि चुनाव में किसी तरह की परेशानी नहीं होने पाए. इस दौरान आयुक्त उच्च विद्यालय कुंजी, मध्य विद्यालय कांड्रा, टुंडी विधानसभा के राजगंज स्थित भागीरथी उच्च विद्यालय व आदर्श मध्य विद्यालय में बने बूथों पर गईं और सुविधाओं का मुआयना किया. बीएलओ, सुपरवाइजर और विद्यालय के प्रधानाध्यापक से जानकारी लीं. बीडीओ डॉ. सुषमा आनन्द व सीओ रवि भूषण प्रसाद को कमियों को दूर करने का निर्देश दिया.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/डीसी-झरिया-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> झरिया में बूथ का जायजा लेने जाते डीसी, एसएसपी व अन्य[/caption] Dhanbad : धनबाद की डीसी माधवी मिश्रा ने बुधवार को झरिया के अग्नि प्रभावित क्षेत्रों के कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया. वह झरिया विधानसभा के घनुआडीह में मध्य विद्यालय सेंट्रल कुजामा पहुंची और वहां चार मतदान केंद्रों पर पानी, बिजली, शौचालय व अन्य सुविधाओं की जानकारी लीं. साथ ही लोदना कोलियरी हाई स्कूल में पांच बूथों का भी अवलोकन किया. बीएलओ को सभी चीजें दुरुस्त करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि झरिया विधानसभा में कुछ मतदान केंद्र अग्नि प्रभावित हैं. ये चुनाव कराने के लिए सुरक्षित हैं या नहीं, इसे पता करने के लिए एसएसपी व एआरओ के साथ निरीक्षण किया गया. सुरक्षा के बिंदु पर बीसीएल अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी. निरीक्षण एसएसपी एचपी जनार्दनन, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
: एग्यारकुंड में 50 बोतल अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार [wpse_comments_template]
डीसी-एसएसपी ने झरिया के अग्नि प्रभावित बूथों का लिया जायजा
[caption id="attachment_871765" align="aligncenter" width="600"]alt="" width="600" height="400" /> झरिया में बूथ का जायजा लेने जाते डीसी, एसएसपी व अन्य[/caption] Dhanbad : धनबाद की डीसी माधवी मिश्रा ने बुधवार को झरिया के अग्नि प्रभावित क्षेत्रों के कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया. वह झरिया विधानसभा के घनुआडीह में मध्य विद्यालय सेंट्रल कुजामा पहुंची और वहां चार मतदान केंद्रों पर पानी, बिजली, शौचालय व अन्य सुविधाओं की जानकारी लीं. साथ ही लोदना कोलियरी हाई स्कूल में पांच बूथों का भी अवलोकन किया. बीएलओ को सभी चीजें दुरुस्त करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि झरिया विधानसभा में कुछ मतदान केंद्र अग्नि प्रभावित हैं. ये चुनाव कराने के लिए सुरक्षित हैं या नहीं, इसे पता करने के लिए एसएसपी व एआरओ के साथ निरीक्षण किया गया. सुरक्षा के बिंदु पर बीसीएल अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी. निरीक्षण एसएसपी एचपी जनार्दनन, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
चाक-चौबंद रहे ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा
Dhanbad : धनबाद डीसी माधवी मिश्रा ने बुधवार को कोहिनूर मैदान स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र, सुरक्षा, सेंट्रल कंट्रोल रूम आदि का मुआयना किया. उन्होंने कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा चाक चौबंद रहनी चाहिए. सभी सीसीटीवी कैमरे व अग्निशमन यंत्र सुचारू रूप से कार्य करने चाहिए. मौके पर एसएसपी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.बीडीओ ने हर्ल के कर्मचारियों को दिलाई मतदान की शपथ
Dhanbad : बलियापुर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को सिंदरी के हर्ल कारखाना पहुंचे. वहां वोटर अवेयरनेस फोरम का गठन के बाद कार्यशाला का आयोजन किया गया. बीडीओ ने हर्ल कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई. कहा कि दूसरे लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करें. ताकि मतदान प्रतिशत बढ़े. वैसे कर्मी जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, उन्हें फॉर्म 6 भरकर नाम जोड़वाने को कहा. ऑनलाइन माध्यम से भी नाम दर्ज कराने की विधि समझाई. मौके पर हर्ल सिंदरी के महाप्रबंधक सुरेश प्रमाणिक, एएमओ मंशुल कुमार जैन, निर्वाचन प्रभारी रवि कुमार चौरसिया, क्षेत्र के सभी बीएलओ व पर्यवेक्षक उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-50-bottles-of-illegal-liquor-seized-in-agyarkund-one-arrested/">धनबाद: एग्यारकुंड में 50 बोतल अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Leave a Comment