Search

 
 
 

धनबाद : निरसा- मैथन के विकास के प्रति प्रतिबद्ध हूं : अपर्णा

 
Maithan : धनबाद जिले के मैथन ओपी क्षेत्र के वासुदेव नगर में विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने 21 अक्टूबर को पीसीसी पथ का शिलान्यास किया. 800 मीटर लंबी इस पीसीसी सड़क का डीएमआर फंड से निर्माण किया जाएगा. अपर्णा ने कहा कि क्षेत्र में विकास के प्रति वह प्रतिबद्ध हैं. मैथन के संजय चौक के समीप से वासुदेव नगर ओमकारेश्वर मंदिर तक पीसीसी सड़क बनने से लोगों को सुविधा होगी. साथ ही वासुदेव नगर में नाली, बिजली समेत अन्य समस्याओं का भी जल्द समाधान होगा. मौके पर भाजपा मैथन मंडल अध्यक्ष जयशंकर सिंह, रवींद्र साहनी, दीना यादव, सरोज तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

डीवीसी के पदाधिकारियों ने स्वच्छता अभियान चलाया

इस बीच एक अन्य समाचार के अनुसार, स्वच्छ भारत मिशन के तहत डीवीसी मैथन के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया. इस दौरान डीवीसी आवासीय परिसर के प्रशासनिक भवन, पोस्टऑफिस एरिया सहित अन्य स्थानों की सफाई की गई. इस मौके पर डीवीसी सीएसआर विभाग के लोगों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया. मौके पर डीवीसी मैथन के परियोजना प्रमुख अंजनी कुमार दुबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tributes-paid-to-martyrs-on-police-remembrance-day/">धनबाद

: पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही