Search

 
 
 

धनबाद : पुलिस लाठीचार्ज व गिरफ्तारी के विरोध में समिति ने फूंका प्रशासन का पुतला

 
Dhanbad : भूली में ग्रामीणों पर पुलिस लाठीचार्ज व निर्दोष रोहित कुमार महतो की गिरफ्तारी के विरोध में 15 फरवरी को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर बीसीसीएल व जिला प्रशासन का पुतला दहन किया गया. झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के बैनर तले जुटे ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी भी की. समिति की संयोजक मंडली के सदस्य अजीत महतो ने कहा कि बीसीसीएल के इशारे पर भूली थानाप्रभारी ने ग्रामीणों पर बेवजह लाठीचार्ज कराया और निर्दोष रोहित कुमार महतो को गिरफ्तार कर ले गए. इसका विरोध करने पर ग्रामीणों पर झूठा मुकदमा किया गया है. ग्रामीण किसी भी हाल में अपनी रैयती जमीन नहीं देंगे. ग्रामीणों ने धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार से मिलकर थाना प्रभारी को जल्द निलंबित करने की मांग की. पुतला दहन कार्यक्रम में जयराम महतो, मनोहर महतो, कार्तिक महतो, अजय महतो, राजा दास, राहुल महतो, रोहित महतो, सुभाष महतो, मनोज महतो, रमेश महतो, दिनेश महतो, विशाल महतो, विवेक महतो, मनोज महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-bjp-leaders-clashed-with-each-other-over-land-dispute/">धनबाद

: जमीन विवाद को लेकर आपस में भिड़े दो भाजपा नेता  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही