Search

 
 
 

धनबाद: बीपीएल सूची संबंधी शिकायतों की स्थलीय जांच के लिए बनी कमेटी

 

जिला शिक्षा अधीक्षक को एक सप्ताह के अंदर सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Dhanbad : नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 (बीपीएल) के तहत जिले के निजी स्कूलों में नामांकन के लिए अनुमोदित सूची के विरुद्ध प्राप्त शिकायत पत्रों की स्थलीय जांच के लिए जिला शिक्षा विभाग ने दस सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. कमेटी जिला शिक्षा अधीक्षक सह नोडल पदाधिकारी आरटीई के कार्यालय को एक सप्ताह के भीतर प्रतिवेदन उपलब्ध कराएगी.

कमिटी में ये हैं शामिल

जांच कमेटी में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) सर्किल मरांडी, बिनोद प्रसाद मोदी, सुभाष प्रसाद और अशोक कुमार पाल के साथ संकुल साधन सेवी संतोष कुमार, अजहर आलम, कार्तिक तिवारी, नीरज लाला, तारणी रवानी और शुभंकर सुमन को शामिल किया गया है.

 डीएसई को सशरीर हाजिर होने का था आदेश

बता दें कि जांच के बाद राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने शिकायत वाले स्कूलों में पूर्व की सूची रद्द करने की अनुशंसा की थी. लेकिन जिला शिक्षा विभाग ने बीपीएल कोटा के तहत चयनित सूची के आधार पर ही बच्चों के नामांकन की घोषणा कर दी. इस पर आयोग ने पांच जुलाई को डीएसई भूतनाथ रजवार को सशरीर हाजिर होने का आदेश दिया था. आयोग के समक्ष उपस्थित होने के पूर्व विभाग की ओर से जांच टीम गठित की गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही