Search

 
 
 

धनबाद : एसएसएलएनटी शिक्षिका के सुसाइड प्रयास मामले की जांच के लिए बनी कमेटी

 

पांच अगस्त को कॉलेज कर्मियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर उन्हें बचाया था

Dhanbad : एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में विगत पांच अगस्त को हिस्ट्री विभाग की शिक्षिका डॉ बीणा शर्मा द्वारा आत्महत्या के प्रयास मामले की जांच के लिए बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि प्रशासन ने जांच कमेटी गठित कर दी है. जांच कमेटी का नेतृत्व प्रॉक्टर डॉ सुधीनता सिन्हा करेंगी. टीम के अन्य सदस्यों में आरएसपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ जेएन सिंह, जीएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय प्रसाद और डिग्री कॉलेज जामाडोबा के प्राचार्य आरपी सिंह शामिल हैं. विवि सूत्रों की मानें तो टीम 22 या 23 अगस्त को जांच के लिए एसएसएलएनटी कॉलेज पहुंचेगी.

क्या था मामला

एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में महिला अतिथि शिक्षिका ने हिस्ट्री विभाग के कमरे में पंखे के सहारे लटक कर जान देने का प्रयास किया था. हालांकि कॉलेज कर्मियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर उन्हें बचा लिया था. इसके बाद शिक्षिका ने कॉलेज की प्राचार्य डॉ शर्मिला रानी पर प्रताड़ित व जलील करने का आरोप लगाया था. विवि प्रशासन ने दोनों से लिखित में उनका पक्ष मांगा था. पक्ष लेने के बाद जांच कमेटी गठित की गयी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही