Nirsa : निरसा (Nirsa) एग्यारकुंड प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों ने पंचायत सचिव पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मंगलवार 26 जुलाई को सभी सदस्य गोलबंद होकर प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठ गये. प्रखंड विकास पदाधिकारी मांग पत्र सौंपकर सचिव भीमपदो का अभिलंब स्थानांतरण करने की मांग की.
: बरवाअड्डा के विज्ञान विहार कॉलोनी में तीन लाख की चोरी [wpse_comments_template]
लगाया गंभीर आरोप, सचिव ने किया इनकार
समिति सदस्यों का कहना है कि प्रखंड के पंचायत सचिव भीमपदो समिति को कोई तरजीह नहीं देते हैं. किसी भी कार्य को लेकर वह टालमटोल की नीति अपनाते हुए मुखिया की अनुमति की दुहाई हैं. सचिव की कार्यशैली से नाराज होकर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा. वहीं पंचायत सचिव भीमपदो ने बताया कि समिति के कुछ सदस्य कोई भी काम लेकर आते हैं तो शीघ्र करने का आदेश देते हैं. बिना जांच किए कोई काम कैसे करें. रही बात सम्मान की तो समिति सदस्य जनप्रतिनिधि हैं और उन सभी को सम्मान देना पहली प्राथमिकता है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-three-lakh-theft-in-vigyan-vihar-colony-of-barwada/">धनबाद: बरवाअड्डा के विज्ञान विहार कॉलोनी में तीन लाख की चोरी [wpse_comments_template]