Katras/Baghmara : धनबाद (Dhanbad) जिले के बरोरा के नए प्रभारी नंदु पॉल बनाए गए हैं. पुलिस जनसहयोग समिति, बरोरा के सदस्यों ने 26 अप्रैल को थाना पहुंचकर उनका स्वागत किया. नए थानाप्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अमन-शांति बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी. इसके लिए लोगों से सहयोग की अपील की. मौके पर समिति के सचिव मिथिलेश कुमार, गौतम मंडल, आनंद कुमार रवि, राजेश मिश्रा, मुराईडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोहन महतो, प्रदीप रवानी, टुंडू के मुखिया विनोद नपित, मनोज सिंह, देवानंद साव आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : बरोरा के नए थानाप्रभारी का समिति ने किया स्वागत
Last Updated: Apr 26, 2023 12:00 AM (IST)