Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बच्चों के विकास के लिए शिक्षक व अभिभावकों के बीच संवाद जरूरी: प्राचार्य

Bhuli: सरस्वती विद्या मंदिर भूली में 4 मई गुरुवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी में कक्षा प्रथम से पंचम तक के छात्रों के अभिभावक उपस्थित हुए. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य शिव बालक प्रसाद सिंह ने कहा कि बच्चों के समुचित विकास के लिए शिक्षकों व अभिभावक के बीच संवाद आवश्यक है. शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की ओर से समय समय पर बदलाव किए जाते हैं, जिन्हें शिक्षकों के साथ अभिभावकों को भी जानना आवश्यक है. अभिभावक के सुझाव का हसहर्ष स्वागत करते हैं. बच्चे प्रतिभा से भरे हैं. हम आप मिलकर उनकी प्रतिभा को उभारते हैं. उनके समुचित विकास के लिए शैक्षणिक सहित अन्य गतिविधियों में भाग लेना भी आवश्यक है. छात्रों की प्रतिभा को उभारने के उद्देश्य से विद्या भारती विद्यालय से राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है. उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर तक विद्यालय के विजेता छात्रों के बारे में अभिभावकों बताया. ऐसे छात्रों को विद्यालय अलग से सम्मानित करता है एवं उन्हें विशेष सुविधा प्रदान की जाती है. कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक खंड प्रमुख अनुराधा कुमारी ने किया. अभिभावकों ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना की. कहा कि इस विद्यालय में बच्चे को अच्छी शिक्षा के सा  अच्छे संस्कार सिखाए जाते हैं. बच्चे योग करते हैं यह देखकर बहुत अच्छा लगता है.  दूसरे विद्यालयों से अपने बच्चे को इस विद्यालय में लाने वाले अभिभावकों ने कहा कि यहां की पढ़ाई व संस्कार ने बहुत प्रभावित किया.पहले की अपेक्षा उनके बच्चे में अच्छे बदलाव दिख रहे हैं. अभिभावकों ने स्कूल को सुझाव भी दिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही