Search

 
 
 

धनबाद : सीएसआर की राशि युवाओं के विकास पर खर्च करें कंपनियां- डीसी

 
Dhanbad : धनबाद के डीसी वरुण रांजन ने समाहरणालय में सोमवार को जिला सीएसआर समिति की बैठक की. उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सीएसआर के तहत विकास का एनुअल एक्शन प्लान व बजट बनाने के लिए सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों को निर्देश दिया. कहा कि कंपनियां अपने सीएसआर फंड का अधिकाधिक इस्तेमाल युवाओं के विकास में करें. उन्होंने हर्ल से आए पदाधिकारी को सिंदरी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने व चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण का निर्देश दिया. वहीं बीसीसीएल के पदाधिकारियों के साथ ट्रैफिक मैनेजमेंट, शहरी सौंदर्य करण, यूपीएससी कोचिंग, पुलिस पेट्रोलिंग, दिव्यांगों के लिए स्कूटी, करियर काउंसलिंग, साइंस कॉन्क्लेव, फ्लड लाइट आदि पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और इन्हें जल्द पूरा करने की बात कही. डीसी ने ईसीएल से आए पदाधिकारी को निरसा क्षेत्र में लाइब्रेरी की स्थापना, चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में मिनी स्पोर्ट्स कंपलेक्स के लिए एक्शन प्लान बनाने, अलग-अलग क्षेत्र में ओपन जिम बनाने पर काम करने कहा. वहीं, डीवीसी से आए पदाधिकारी को पर्यटन को बढ़ावा देने को कहा. टाटा स्टील से गोल्फ फ्लड लाइट लगाने, सेंट्रल मॉडल लाइब्रेरी निर्माण व मोतियाबिंद पेशेंट के लिए अभेयान चला कर सिविल सर्जन की मदद से मरीजों की स्क्रीनिंग कर इलाज करने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की. बैठक में सभी संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-officials-are-tarnishing-the-image-of-the-government-with-their-conduct-ashok-sharma/">धनबाद

: अधिकारी अपने आचरण से सरकार की छवि कर रहे खराब- अशोक शर्मा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही