Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कंपनी को स्थानीय बेरोजगारों को नियोजन देना होगा: अजमुल अंसारी

Katras :  कतरास (Katras) कैलूडीह में संचालित जीटीएस आउटसोर्सिंग के समक्ष रोजगार की मांग को लेकर झामुमो के बैनर तले स्थानीय बेरोजगारों ने मंगलवार 9 मई को धरना दिया. धरना में उपस्थित झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अजमुल अंसारी ने कहा कि कंपनी को स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देना होगा. झामुमो पार्टी की उपज ही संघर्ष से हुई है. उन्होंने कहा कि स्थानीय बेरोजगारों को दरकिनार कर कंपनी को एक छटाक उत्पादन नहीं करने दिया जाएगा. स्थानीय बेरोजगारों के हक हुकूक के लिए झामुमो किसी भी हद तक जा सकता है. मौके पर महिला मोर्चा की निवर्तमान अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, परवेज इकबाल, सकिल, राजू अंसारी, अनवर जमाल आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही