Search

 
 
 

धनबाद : अनुकंपा समिति ने दी 37 व्यक्तियों को नौकरी के प्रस्ताव को मंजूरी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  समाहरणालय में डीसी संदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार 20 जुलाई को जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक हुई. बैठक में अनुकंपा के आधार पर 37 व्यक्तियों को नौकरी देने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में 24, समाहरणालय में तीन लोगों को, जबकि रेल पुलिस, सिविल सर्जन कार्यालय, जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच), निबंधन सहयोग समिति, आरईओ, नगर निगम, पॉलिटेक्निक भागा, पथ निर्माण एवं यांत्रिक में एक-एक व्यक्ति को नौकरी देने को प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई. बैठक में उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, ग्रामीण एसपी रेष्मा रमेशन, अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, निदेशक एनईपी  इंदु रानी, स्थापना उप समाहर्ता अमर प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रबला खेस, सिविल सर्जन डॉ श्याम किशोर कांत सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:ईसीएल">https://lagatar.in/dhanbad-former-mla-arup-chatterjee-met-ecls-cmd-enumerated-the-problems-of-mugma-area/">धनबाद:ईसीएल

के सीएमडी से मिले पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, मुगमा क्षेत्र की समस्याएं गिनाई [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही