Search

 
 
 

धनबाद:  पी के राय कॉलेज में एंटी रैगिंग सप्ताह के अवसर पर हुई प्रतियोगिता

 

मुस्कान पांडे पहला, आस्था कुमारी को दूसरा व सिमरन को तीसरा स्थान

Dhanbad : पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में 14 अगस्त सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में एंटी रैगिंग सप्ताह के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. रैगिंग के पक्ष और विपक्ष में विभिन्न छात्र छात्राओं ने अपने-अपने विचार रखे. प्रतियोगिता में मुस्कान पांडे ने पहला, आस्था कुमारी ने दूसरा और सिमरन केसरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ कविता सिंह ने की. उन्होंने छात्रों की प्रतिभा की सराहना की.  कहा कि प्रतिभाओं को तराशने में कॉलेज प्रशासन हर तरह की सुविधा और प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा. प्रतियोगिता का संचालन डॉ शर्मिला कुमारी ने किया. इस अवसर पर डॉ अशोक कुमार मंडल, डॉ गगन पाठक, डॉ आलमगीर आलम, डीके चौबे, डॉ मनोज कुमार, डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ भृगुनंदन सिंह मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही