Search

 
 
 

धनबाद : ठाकुर कुल्ही पूजा पंडाल में 26 से 30 सितंबर तक बच्चों लिए होंगी प्रतियोगिताएं

 
Dhanbad : श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति छठ तालाब, ठाकुर कुल्ही, धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-zilla-parishad-vice-president-gave-a-call-to-strengthen-the-income-source-in-the-meeting/">(Dhanbad)

के पूजा पंडाल में 26 से 30 सितंबर तक बच्चों के लिए विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की जएंगी. पूजा समिति की ओर से 25 सित्रबंर को पतियोगिताओं से संबंधित पोस्टर जारी किया गया. पदाधिकिरयों ने बच्चों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की. साथ ही खेल से जुड़ी इन प्रतियोगिताओं के भाग लेकर स्वस्थ रहने के प्रति उन्हें जागरूक भी किया. तय कार्यक्रम के अनुसार, 26, 27 व 28 सितंबर को म्यूजिकल चेयर रेस, 29 सितंबर को प्रश्नोत्तरी व 30 सितंबर को चित्रकला एवं नृत्य कला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. वहीं, 5 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे सम्मान समारोह आयोजित कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का पुरस्कृत किया जाएगा. पोस्टर लॉचिंग समारोह में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह, सचिव प्रभास प्रसाद, रंजीत जायसवाल, विमल कुमार, मनीष जायसवाल, विकास कुमार राय, जितेंद्र सिंह, संजीव मिश्रा, निमाई दा, संतोष रजक, शुभम मिश्रा, प्रखर जायसवाल, द्वारिका दास मंडल, जगरनाथ पाठक, राजकुमार शर्मा, रणधीर शर्मा, मनीष मिश्रा, मनीष पाठक, सुनील चौरसिया आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/chhath-puja-special-train-from-dhanbad-to-sitamarhi-from-22-october-to-12-november/">

धनबाद से सीतामढ़ी के लिए 22 अक्टूबर से 12 नवंबर तक छठ पूजा स्पेशल ट्रेन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही