Search

 
 
 

धनबाद : प्रतियोगिताएं छात्रों के लिए प्रतिभा सिद्ध करने का अवसर : डॉ संजय प्रसाद

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) गुरु नानक कॉलेज में अंग्रेज़ी एवं हिन्दी विभाग द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव` के तहत 5 सितंबर सोमवार को निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई. निबंध का विषय था डॉ राधाकृष्णन एक शिक्षक और समाज सुधारक का वर्तमान समय में प्रभाव. उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ संजय प्रसाद ने किया उन्होंने डॉ राधाकृष्णन के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये. छात्रों को संबोधित करते हुए आज़ादी के अमृत महोत्सव के औचित्य पर प्रकाश डाला. कहा कि महाविद्यालय में समय-समय पर होने वाली प्रतियोगिताएं छात्रों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा सिद्ध करने में सहायक होती हैं. प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों से लगभग 100 से अधिक छात्र- छात्राओं ने भाग लिया तथा अंग्रेज़ी एवं हिन्दी दोनों भाषाओं में निबंध लिख कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इस मौके पर प्रो अमरजीत सिंह,  प्रो डॉ मीना मालखंडी, प्रो दीपक कुमार, प्रो संजय सिन्हा, प्रो दलजीत सिंह, प्रो सोनू प्रसाद यादव, प्रो पीयूष अग्रवाल, प्रो घनिष्ठा वर्मा, प्रो सिमरन श्रीवास्तव तथा अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-si-injured-in-accident-dies-at-mission-hospital-in-durgapur/">धनबाद:

हादसे में जख्‍मी एसआइ की दुर्गापुर के मिशन अस्पताल में मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही