Search

 
 
 

धनबाद: अपर समाहर्ता के जनता दरबार में फरियादियों को मिला आश्वाशन

 
दाखिल खारिज नहीं होने, जमीन पर जबरन कब्ज़ा, राशन कार्ड में नाम चढ़ाने जैसे मामले आये सामने
Dhanbad : अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता ने शुक्रवार 21 जुलाई को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाया. जनता दरबार में चिरकुंडा से आए व्यक्ति ने दाखिल खारिज नहीं होने, कतरास से आए व्यक्ति ने जमीन की बंदोबस्ती के संबंध में, राजगंज से आए व्यक्ति ने जमीन का मुआवजा नहीं मिलने, पुटकी से आयी एक महिला ने उनकी जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन बाउंड्री वॉल बनाने की शिकायत की. वहीं झरिया से आई एक महिला ने राशन कार्ड में नाम चढ़ाने, बाघमारा से आए व्यक्ति ने तालाब जीर्णोद्धार कराने, सरायढेला से आयी एक महिला ने चिकित्सा के लिए सहायता प्रदान करने की मांग की. सभी फरियादियों को आश्वाशन मिला. किसी भी व्यक्ति का आन द स्पॉट समाधान नहीं हुआ. यह">https://lagatar.in/dhanbad-giant-python-found-on-gt-road-in-topchanchi/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : तोपचांची में जीटी रोड पर मिला विशालकाय अजगर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही