Search

 
 
 

धनबाद : शहाबुद्दीन हत्याकांड में गैंगस्टर प्रिंस खान, गोपी समेत 4 के खिलाफ शिकायत

 
Dhanbad  : धनबाद के वासेपुर के जमीन कारोबारी शहाबुद्दीन सिद्दीकी हत्याकांड में गैंगस्टर प्रिंस खान, उसके भाई गोपी खान समेत चार लोगों के खिलाफ धनबाद थाने में शिकायत की गई है. इस मामले में प्रिंस के पिता नासिर खान और बहनोई चिंकू खान के खिलाफ भी आरोप लगाया गया है. मामले की शिकायत करते हुए शहाबुद्दीन के भाई मोइनुद्दीन अहमद ने कहा है कि शहाबुद्दीन झरिया अपनी कार से गए थे. उनके साथ उनका चालक सह भतीजा शेख गुलाब था. वापस लौटने के बाद नवाडीह में कार्यालय के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. वारदात को अंजाम देकर तीनों अपराधी वहां से भाग गए. आरोप लगाया है कि इस वारदात के पीछे प्रिंस खान, उसके भाई गोपी खान ने फोन कर रंगदारी मांगी थी. वाट्सअप कॉल भी किया था. उन्होंने इस वारदात में प्रिंस खान के पिता नासिर खान और बहनोई चिंकू खान को भी साजिशकर्ता बताया है. पुलिस शिकायत के बाद अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है.

पुलिस ने चालक को साथ लेकर किया घटनास्थल का निरीक्षण

पुलिस ने अनुसंधान के दौरान गुरुवार को वारदात के दिन की डिटेल जानकारी ली. यहां तक कि पुलिस शहाबुद्दीन के भतीजे (उनकी गाड़ी के चालक) गुलाब को पांडरपाला से लेकर झरिया गई. इसके बाद शहाबुद्दीन की हर गतिविधि को दुबारा से करने को कहा गया. यहां तक कि फिर उसे पुलिस घटनास्थल तक भी ले कर पहुंची. हत्या की वारदात कैसे हुई, शूटर किधर से आए, किधर गए और अन्य सारी बातों को देखा गया. इसके बाद पुलिस ने उससे कई अन्य जानकारी भी ली है.

चालक का कॉल लॉग मिला डिलीट

वारदात के दिन शहाबुद्दीन के साथ रहे भतीजे के मोबाइल की भी पुलिस ने जांच पड़ताल की है. सूत्रों की मानें तो वारदात के दिन की मोबाइल की कॉल लॉग यानी सारी कॉल डिलीट थी. इस बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sensation-after-bomb-was-found-in-the-bushes-near-the-office-of-janashakti-dal-in-katras/">धनबाद

: कतरास में जनशक्ति दल के कार्यालय के पास झाड़ियों में बम मिलने से सनसनी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही