Search

 
 
 

धनबाद : ट्रेड मार्क की नकल कर सामान बनाने व बेचने की शिकायत

 

झरिया थाना प्रभारी कर रहे मामले की छानबीन

Jharia: ट्रेड मार्क की कॉपी कर सामान बनाने व बेचने की शिकायत झरिया थाना में बुधवार 19 जुलाई को धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड निवासी जयप्रकाश गुप्ता ने की. शिकायत में उन्होंने बताया कि झरिया चार नंबर बस स्टैंड के रामच्रन्द्र साव ट्रेड मार्क की कॉपी कर बेसन का लड्डू बनाने व बेचने का काम कर रहा है. लिखित शिकायत मिलने के बाद झरिया पुलिस ने उस स्थान पर छापामारी की. मगर वहां कोई नहीं मिला. उस स्थान पर लड्डू के पैकेट मिले. जयप्रकाश ने पुलिस को बताया कि रामचंद्र मेरा फार्म गोकुल नाम की कंपनी से रजिस्टर्ड है. कंपनी कई वर्षो से लड्डू व नमकीन बनाती है. कंपनी का कॉपी राइट व ट्रेड मार्क है. विगत कुछ महीनों से मेरे उत्पाद पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगा. मालूम चला कि झरिया के रामचंद्र साव हमारे उत्पाद का नकली उत्पाद बाजार में बेच रहा है. कहा कि यह सोची समझी साजिश के तहत ब्रांड की नकल कर रहा है साथ ही ब्रांड व हमारी छवि को धूमिल किया जा रहा है. झरिया थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन कर रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही