Search

धनबाद : रघुकुल-सिंह मेंशन के बीच हिंसक टकराव के मामले में गवर्नर से फरियाद

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  भाजपा और कांग्रेस की राजनीति में झरिया जल रहा है. कोयले को लेकर वर्चस्व की लड़ाई में गोली और बम की गूंज से इलाका दहल रहा है. एक दिन पहले गुरुवार 19 जनवरी को रघुकुल व सिंह मेंशन समर्थकों के बीच हिंसक टकराव का मामला दूसरे दिन 20 जनवरी को राज्यपाल तक जा पहुंचा. धनबाद के दौरे पर आए राज्यपाल रमेश बैस से भाजपा कार्यसमिति की सदस्य रागिनी सिंह ने मुलाकात की. उन्होंने राज्यपाल को झरिया में गोलीबारी व बम बाजी की जानकारी दी.

  झरिया विधायक के देवर की गिरफ्तारी की मांग

कहा कि झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर एकलव्य सिंह द्वारा भाजपा समर्थक अविनाश सिंह पर गोली चलाने के बाद एफआइआर हुई. बावजूद उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है. कहा कि सिंदरी डीएसपी के संरक्षण में झरिया में अपराध बढ़ रहा है. रागिनी सिंह ने सिंदरी डीएसपी के तबादले की मांग करते हुए राज्यपाल को ज्ञापन भी सौपा. सांसद पीएन सिंह भी उनके साथ मौजूद थे. राज्यपाल ने धनबाद जिला प्रशासन को कार्रवाई करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है.

       तीन घटनाओं ने झरिया को झकझोरा

साल के पहले माह जनवरी में तीन बड़ी घटनाओं ने झरिया कोझकझोर कर रख दिया है. है. पहली घटना में 8 जनवरी को भाजपा समर्थक अविनाश सिंह उर्फ सोनू सिंह को तिसरा मोड़ के पास गोली मार दी गई. वह अभी कोलकाता के अपोलो में भर्ती हैं. आरोप रघुकुल पर लगा है. फिर विगत 19 जनवरी  को दोनो घरानों के समर्थक आपस में भिड़ गए. इस भिडंत में जमकर गोली, बम और तलवार चली. दर्जन भर लोग घायल हुए. एक व्यक्ति निरंजन तांती की तो जान ही चली गई.

  हिंसक टकराव के पीछे कांग्रेस-भाजपा की राजनीति

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले कांग्रेस छोड़ कई लोग भाजपा में शामिल हुए थे. इस बात को लेकर समर्थकों के बीच रंजिश बढ़ी, जिसने हिंसक रूप ले लिया. 19 तारीख की रात चौथाई कुल्ही निवासी एक महिला शकीना खातून को कुछ बाइक सवारों ने गोली मार दी. इस घटना को भी रघुकुल व सिंह मेंशन समर्थको के बीच खूनी टकराव से जोड़ कर देखा जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp