Search

 
 
 

धनबाद : सदर अस्पताल में गर्मी व लू के मरीजों के लिए मुकम्मल व्यवस्था

 
Dhanbad : जिले में बढ़ती भीषण गर्मी और लू को लेकर इन दिनों एचआरआई ( हिट रिलेटेड इलनेस ) के मरीजों में बढ़ोतरी हुई है. ऐसे मरीजो के बेहतर इलाज लिए सदर अस्पताल पूरी तरह तैयार है. जिले के तमाम सीएचसी और पीएचसी भी लू के मरीजों की पहचान करने और उन्हें तत्काल पुख्ता इलाज के लिए तैयार हैं. सदर अस्पताल समेत सीएचसी में ओआरएस समेत अन्य जरूरी दवाओं का स्टॉक कर लिया गया है. फिलहाल सदर अस्पताल में लू और गर्मी से बीमार मरीजों की संख्या लगभग 10 से ज्यादा तक पहुंच गई है. अस्पताल के डॉक्टरों की मानें तो बढ़ती गर्मी में हिट रिलेटेड इलनेस के मरीजों की संख्या में और बढ़ोतरी हों सकती है. सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि सदर अस्पताल समेत तमाम सीएचसी में लू समेत गर्मी से होने वाली बीमारियों के मरीज पहुंच रहे हैं और उनका इलाज भी किया जा रहा है. हालांकि अस्पताल में कोई बेड सुरक्षित नहीं रखा गया है. मरीजों को उनकी स्थिति देखते हुए अस्पताल में भर्ती भी किया जा रहा है. सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि राज्य में बढ़ती गर्मी और लू को लेकर केंद्र सरकार की संस्था एनपीसीसीएचएच ने नेशनल एक्शन प्लान ऑल हिट रिलेटेड इलनेस तैयार की है. उसी के आधार पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अभियान निदेशक ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को पत्र जारी कर ऐसी बीमारियों के बेहतर इलाज का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि समस्या से निपटने के लिए सदर अस्पताल मुस्तैद है व तमाम सीएचसी और पीएचसी को भी निर्देश जारी कर दिया गया है.

हिट रिलेटेड इलनेस के तहत बीमारी

  • डिहाइड्रेशन
  • सिर में दर्द
  • चक्कर आना
  • दिल की समस्या
  • हिट सन स्ट्रोक
  • ब्रेन स्ट्रोक
  • [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही