Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  होली में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, शराबियों पर रहेगी पैनी नजर

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  सोशल मीडिया पर फैलाए जाने वाले अफवाहों से बचे तथा त्योहार के दौरान भड़काऊ गाना बजाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यह बातें उपायुक्त संदीप सिंह ने गुरुवार 2 मार्च को टाउन हॉल में शांति समिति की बैठक में कही. बैठक में उपायुक्त ने शांति समिति सदस्यों का स्वागत करते हुए आपस में मिलकर त्योहार मनाने का अपील की. त्योहारों के दौरान शराब का सेवन कर वाहन ना चलाएं. ऐसे मामले में पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी. उपायुक्त ने कहा कि त्योहार के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रहेगी. अवैध शराब के धंधेबाजों पर नकेल कसने का काम शुरू कर दिया गया है. ड्राई डे होने की वजह से किसी को भी सड़क पर शराब पीकर हुड़दंग करने की इजाजत नहीं होगी. डीजे पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. जिले में शांतिपूर्ण तरीके से होली संपन्न हो इसके लिए तमाम मुकम्मल व्यवस्था की जा रही है. त्योहारों को देखते हुए अगलगी जैसी घटनाओं को लेकर उपायुक्त ने कहा कि हाल ही धनबाद में कई आग की घटना घटी है, जिसमें कई लोगों की जान गई है. ऐसे में होलिका दहन में सावधानी बरतें. उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि होलिका दहन में कोई हुड़दंगई न हो इसका ध्यान रखे. बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने थाना प्रभारी को त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्वों को चिन्हित करने एवं पूरी तरह सक्रिय होकर कार्य करने का निर्देश दिया है. उन्होंने त्योहारों के दौरान पेट्रोलिंग, सोशल मीडिया पर भावनाओं को भड़काने वाले पोस्ट पर पैनी नजर बनाए रखने समेत अन्य दिशा निर्देश दिए. किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर टोल फ्री नंबर 100 डायल कर पुलिस प्रशासन को जरूर दें. सभी थाना प्रभारियों को जगह जगह बैरिकेडिंग लगा कर जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जगह जगह जांच अभियान चला कर मनचलों और हुड़दंगाईयों पर कार्रवाई की जाएगी. मंच का संचालन घनश्याम दुबे ने किया तथा इस बैठक में उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रेष्मा रमेशन, निदेशक डीआरडीए मुमताज अली अहमद, जिला वन पदाधिकारी विकास पालिवाल, अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी, डीएसपी मुख्यालय-1 अमर कुमार पांडेय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा निशा मुर्मु, जिला परिषद उपाध्यक्ष सरिता देवी, चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष डबलु बाउरी, सभी अंचल के पदाधिकारी, सभी प्रखंड के विकास पदाधिकारी, सभी थाना प्रभारी, विधायक प्रतिनिधिगण समेत जिला के प्रबुद्धजीवी लोग और शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही