Search

 
 
 

धनबाद: 23 मई तक डाटा इंट्री का काम पूरा करें, वरना यू डायस कोड होगा निरस्त : डीएसई

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिला शिक्षा अधीक्षक इंद्र भूषण सिंह ने रविवार 22 मई को कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा कि 23 मई तक जो स्कूल डाटा इंट्री का काम नहीं करेंगे, उनका यू डायस कोड निरस्त कर दिया जाएगा. बता दें कि जिले में 2531 सरकारी और निजी स्कूल हैं, जिन्हें यू डायस कोड मिला है. 1791 स्कूलों ने यू डायस कोड के जरिये डाटा इंट्री का काम पूरा कर लिया है. 181 स्कूलों ने डाटा इंट्री का काम शुरू भी नहीं किया है .डीएसई ने कहा कि बार बार इन 181 स्कूलों से डाटा इंट्री करने को कहा जा रहा है. परंतु वे सुनने को तैयार ही नहीं हैं. कहा कि अगर सोमवार तक शेष स्कूलों ने डाटा इंट्री शुरू नहीं की तो सूचना राज्य कार्यालय भेज दी जाएगी. रिपोर्ट में भेजा जाएगा कि उन्हें अब डायस कोड की जरूरत नहीं है. कहा कि 70% स्कूलों ने डाटा इंट्री का काम पूरा कर लिया है. 22% ने शुरू कर दिया है, 8% ने शुरू नहीं किया है. बलियापुर-19, कलियासोल-4, गोविंदपुर-9, निरसा-7, एगयाकुण्ड-7, झरिया- 17, बाघमारा- 42, धनबाद-40, तोपचाची-9, और टुंडी के -27 स्कूलों ने तो डाटा इंट्री की शुरुआत भी नहीं की है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-greenery-will-reduce-the-adverse-effects-on-climate-dr-kashmir-singh/">धनबाद

: हरि‍याली से कम होंगे जलवायु पर होने वाले दुष्‍प्रभाव- डॉ. कश्मीर सिंह [wpse_comments_template]     ">https://lagatar.in/dhanbad-greenery-will-reduce-the-adverse-effects-on-climate-dr-kashmir-singh/">

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही