Search

 
 
 

धनबाद : कल्याणकारी योजनाओं को समय पर पूरा करें- रामदास सोरेन

 
Dhanbad : विधानसभा की जिला परिषद व पंचायती राज समिति की बैठक 5 अप्रैल को सभापति रामदास सोरेन की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में हुई. सभापति ने जन कल्याणकारी योजनाओं को तय समय पर पूरा करने व इनका लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने का अधिकारियों को निर्देश दिया. योजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिला परिषद, राजस्व, ग्रामीण कार्य, पथ निर्माण, विशेष प्रमंडल, भवन निर्माण, कल्याण, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण, वन, प्रदूषण, कारा आदि से जुड़े कार्यों की रिपोर्ट मांगी. डीडीसी शशि प्रकाश सिंह ने योजनाओं की प्रगति से समिति को अवगत कराया. मौके पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, डीसीएलआर सतीश चंद्रा, डीआरडीए निदेशक मुमताज अली अहमद, अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था), अपर समाहर्ता (आपूर्ति) योगेंद्र प्रसाद, खनन पदाधिकारी मिहिर सलकर, श्रम नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार, खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार, समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेहा कश्यप, जेल अधीक्षक, पशु एवं गव्य पदाधिकारी व सभी बीडीओ मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-devotion-of-ram-and-krishna-is-found-only-by-the-glory-of-bholenath/">धनबाद

: भोलेनाथ की महिमा से ही मिलती है राम व कृष्ण की भक्ति [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही