Search

 
 
 

धनबाद : राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में अंग्रेजी सप्ताह का समापन

 
अंग्रेजी को कठिन विषय ना माने बच्चे - प्राचार्य
Dhanbad : राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार 20 जुलाई को अंग्रेजी सप्ताह कासमापन हो गया. 14 से 20 जुलाई तक आयोजित अंग्रेजी सप्ताह में वाद-विवाद, भाषण, प्रश्नोत्तरी समेत अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने कहा कि अंग्रेजी कठिन विषय नहीं है. इसे थोड़ा प्रयास करने पर सीखा जा सकता है. अंग्रेजी पढ़ने, लिखने और बोलने को लेकर विद्यार्थी भ्रम न पालें. इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेने से अंग्रेजी में सुधार के साथ-साथ बौद्धिक व मानसिक विकास होता है. शिशु वर्ग के प्रतियोगिता में बृजेश, तन्सीन व सूर्यांश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे. बाल वर्ग में रिद्धिमा, आर्या, सौरभ प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया. किशोर वर्ग में हिमांशी, दिव्यांशु, पीयूष ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया. तरुण वर्ग में श्रीयांसी, अदिति और कृति ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया. वाद विवाद प्रतियोगिता में बारहवीं की सुनेत्रा चक्रवर्ती व अदिति दत्ता ने प्रथम और भूमि अग्रवाल व कृति कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. सर्वश्रेष्ठ वक्ता के रूप में कृति कुमारी झा और सुमित्रा को पुरस्कृत किया गया. अंग्रेजी के शिक्षक निरंजन कुमार और विनय नारायण राय ने निर्णायक की भूमिका निभाई. शरद लक्ष्मी बनर्जी ने मंच संचालन किया. मौके पर प्राचार्य के अलावा उप प्राचार्या उमा मिश्रा, उप प्राचार्य मनोज कुमार और अंग्रेजी के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं. यह">https://lagatar.in/dhanbad-transfer-of-6-si-and-one-ai-of-excise-and-prohibition-department/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के 6 एसआई और एक एआई का तबादला [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही