Search

 
 
 

धनबाद : जमीनो के म्यूटेशन के लिए अंचल कार्यालयों में आउटसोर्स किए जाएंगे कंप्यूटर ऑपरेटर

 
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, रिवेन्यू कोर्ट से संबंधित मामले का 6 महीनों में निपटारे का निर्देश
Dhanbad : उपायुक्त वरुण रंजन ने गुरुवार 17 अगस्त को राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान कई गड़बड़ियां पकड़ी. धनबाद और गोविंदपुर अंचलाधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए उन्होंने लंबित मामलो को शीघ्र निपटारा करने का आदेश दिया. डीसी ने म्यूटेशन में आने वाली समस्या और जमीन के लंबित होने वाले मामले और रिजेक्शन का कारण पूछा, जिसका जवाब देने में संबंधित अधिकारी असमर्थ दिखे. धनबाद, गोविंदपुर और बाघमारा अंचल के अंचल अधिकारियों ने बताया कि उनके यहां हल्कों में अत्यधिक कार्यभार होने और कर्मचारियों की कमी के कारण अधिक मामले लंबित रह जाते हैं. जिसपर डीसी ने नियम के अनुसार अपर समाहर्ता को आउटसोर्सिंग पर ऑपरेटर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. डीसी वरुण रंजन ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का सर्वे कर एरिया को चिह्नित करने को कहा. रिवेन्यू कोर्ट के मामलों पर डीसी ने नियमित समीक्षा करने और चरणबद्ध तरीके से विवरण तैयार कर मामले का निपटारा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इसके निष्पादन में 6 महीने से अधिक समय नहीं लगना चाहिए. साथ ही उन्होंने सरकारी योजनाओं के लिए समय पर भूमि स्थानांतरण करने, भूमि अधिग्रहण में तेजी लाने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, डीसीएलआर सतीश चंद्रा, सभी अंचल के अंचल अधिकारी, आईटी मैनेजर रूपेश कुमार मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-corporation-sought-land-for-solid-waste-management-plant-transport-nagar-inter-state-bus-terminal/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, ट्रांसपोर्ट नगर, इंटरस्टेट बस टर्मिनल के लिए निगम ने मांगी जमीन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही