Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मधुबन वाशरी में कॉमरेड एके राय को किया गया याद

Advertisement
Advertisement
चौथी पुण्यतिथि पर मजदूरों ने अपने मसीहा को अर्पित की श्रद्धांजलि
Katras/Baghmara : मधुबन कोल वाशरी में बीसीकेयू से जुड़े कर्मियों ने शुक्रवार 21 जुलाई को पूर्व सांसद सह मजदूर नेता और सादगी के प्रतीक कामरेड एके राय की चौथी पुण्यतिथि मनाई. कार्यक्रम की अध्यक्षता नकुल महतो ने की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कामरेड जेके झा ने कहा कि कॉमरेड एके राय शोषित, पीड़ित, किसान, मजदूरों के मसीहा कहे जाते थे. कंपनी प्रबंधन द्वारा मजदूरों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ उन्होंने इंजीनियर पद से नौकरी छोड़कर आंदोलन बुलंद किया था. लोकनायक जयप्रकाश के आह्वान पर सांसद पद का भी त्याग किया. तत्कालीन सरकार ने उन्हें मीसा कानून लगा कर जेल में डाल दिया. हम सभी उनके पद चिह्नों पर चलें यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी. कार्यक्रम का संचालन धनंजय महतो ने किया. कार्यक्रम में सीताराम कर्मकार, दिलीप नोनिया, मनोज सेन, संतोष रजक, केएम राव, कैलाश राय, रामेश्वर मांझी, गूंजा देवी, कपिलदेव पाण्डेय, संतोष माझी, कपिल चांद चौहान, पांवती देवी, लखी देवी सहित अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-ak-rais-fourth-death-anniversary-celebrated-with-simplicity/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : सादगी से मनायी गयी एके राय की चौथी पुण्यतिथि [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही