Search

 
 
 

धनबाद: तीसरी पुण्यतिथि पर याद किए गए कामरेड एके राय

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  कोयलांचल के पूर्व सांसद झारखंड के जननायक कॉमरेड एके राय की तीसरी पुण्यतिथि 21 जुलाई को बंगाली उन्नयन समिति ने लिंडसे क्लब में मनाई. पूर्व विधायक अरुप चटर्जी समेत भारी संख्या में समिति के लोगो ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. बता दें कि कॉमरेड एके राय धनबाद के पूर्व सांसद रह चुके थे.

  सांसदों के लिए मिसाल कायम की थी

उन्होंने पूरे देश के सांसदों के लिए मिसाल कायम की थी. उन्होंने तीन बार सांसद तीन बार विधायक रहने के बाद भी सरकार से एक रुपया नहीं लिया. उन्होंने पेंशन भी सरकार से नहीं ली. उनका निधन 3 वर्ष पूर्व 21 जुलाई को रविवार सुबह 11.15 बजे सेंट्रल अस्पताल में हो गया था. अंतिम सांस लेने से पूर्व वह 13 दिन सेंट्रल अस्पताल में भर्ती थे. उन्होंने बिनोद बिहारी महतो, शिबू सोरेन के साथ काम किया था. झारखंड अगल राज्य आंदोलन में सक्रिय रहे. झामुमो के संस्थापकों में भी राय दा शामिल थे. शिबू सोरेन से अलग होने के बाद उन्होंने मार्क्सवादी समन्वय समिति (मासस) नाम से राजनीतिक पार्टी बनाई.

इंजीनियर बन कर आये, फिर थाम लिया लाल झंडा

एके राय का जन्म पूर्वी बंगाल (अब बांग्लादेश) के राजशाही जिला अंतर्गत सपुरा गांव में 15 जून 1935 में हुआ था. वह केमिकल इंजीनियर बनकर धनबाद आए थे. बाद में कोयला मजदूरों की पीड़ा शोषण से व्यथित होकर आंदोलनकारी बन गए. देखते ही देखते केमिकल इंजीनियर एके राय ने लाल झंडा थाम लिया. आंदोलन करने लगे. इंजीनियर का पेशा छोड़ सामाजिक राजनीतिक आंदोलनों में सक्रिय हो गए. वह तीन बार धनबाद के सांसद और तीन बार सिंदरी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए. उन्होंने जेपी आंदोलन में भी हिस्सा लिया था. मार्क्सवाद और मजदूर आंदोलन पर उनके लेख विदेशों में भी प्रकाशित हुए. एके राय की प्रमुख पुस्तकों में हिंदी में योजना क्रांति, झारखंड लालखंड, अंग्रेजी में बिरसा से लेनिन, नई दलित क्रांति के अलावा पत्र पत्रिकाओं में सामयिक आलेख भी प्रकाशित होते रहे. उनके लेखन में झारखंड आंदोलन और राजनीति पर फोकस रहा. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-arup-chatterjee-and-manager-rais-bail-plea-rejected/">धनबाद

: अरूप चटर्जी और मैनेजर राय की जमानत याचिका नामंजूर [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही