Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सेवा और समर्पण की प्रतिमूर्ति थे कामरेड ए के राय : अरूप चटर्जी

Advertisement
Advertisement
Nirsa : निरसा (Nirsa) मार्क्सवादी विचारक, तीन बार सांसद और तीन बार विधायक रह चुके कॉमरेड ए के राय के 87 वें जन्मदिन पर ने मासस ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. मासस के सदस्यों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किये. इस अवसर पर वक्ताओं ने ए के राय की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शो पर चलने की अपील की. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि कॉमरेड ए के राय के बारे में कुछ कहना सूर्य को दीया दिखाने के समान है. कहा कि आज के दिन को मासस सेवा दिवस के रूप में मनाती है. कहा कि सेवा और समर्पण का दूसरा नाम ही कॉमरेड ए के राय है. झारखंड आंदोलन में भी ए के राय की अहम भूमिका रही. कहा कि आज की युवा पीढ़ी को ए के राय के आदर्शो को अपने जीवन में ढाल कर उन पर चलने का प्रयास करना चाहिए. इस अवसर पर संतु चटर्जी, कल्याण राय, अमरेश चक्रवर्ती, नमिता महतो, चंदन सिंह, दीनानाथ रविदास, अभय सिंह, वरुण दे, तारक मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-acb-arrested-employment-servant-taking-a-bribe-of-fifteen-hundred-rupees/">गिरिडीह

: एसीबी ने रोजगार सेवक को पंद्रह सौ रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही