Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के भेलाटांड़ स्थित नए कैंपस में 6 मई शनिवार को वाइस चांसलर कॉन्क्लेव होने वाला है. कॉन्क्लेव में झारखंड के लगभग सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति के अलावा आसपास के राज्यों ओड़िशा, बिहार व उत्तरप्रदेश के विवि के कुलपति भी पहुंचेंगे. आईआईटी आइएसएम, बीआईटी सिंदरी समेत राज्य के लगभग सभी तकनीकी संस्थानों के निदेशक भी कॉन्क्लेव में भाग लेंगे. कॉन्क्लेव में हायर एजुकेशन के लिए नई शिक्षा नीति को अधिक प्रभावी बनाने पर परिचर्चा होगी. परिचर्चा के बाद प्रस्ताव केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग को सौंपा जाएगा, ताकि नई शिक्षा नीति को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके.
धनबाद : बीबीएमकेयू के नए कैंपस में 6 मई को कॉन्क्लेव, जुटेंगे 16 कुलपति
Last Updated: May 03, 2023 12:00 AM (IST)