Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सड़क दुर्घटना में बीसीसीएल अधिकारी व पत्नी की मौत पर जताया शोक

Katras :  रामकनाली कोलियरी कर्मियों ने सोमवार 12 जून को सड़क दुर्घटना में बीसीसीएल कर्मी व उनकी पत्नी की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया. कोलियरी प्रांगण में प्रांगण में शोक सभा हुई. शोकसभा में सड़क दुर्घटना में सर्वे पदाधिकारी राणा दास एवं उनकी पत्नी मानसी दास की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतात्मा को श्रद्धांजलि दी गई. शोक सभा में मौजूद लोगों ने घटना की निंदा की. दिवंगत राणा की बाइक को धक्का मारने वाली गाड़ी में सवार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई. शोक सभा में राजेन्द्र प्रसाद राजा, भुवन गोप, हरेंद ‌राम, मिहिर महतो, उत्तम राजवार, बिनोद कुमार, विवेक कुमार, विकास कुमार, हीरालाल महतो, सनत महतो, इशाक ‌अंसारी, एस के तिवारी, वीर बहादुर‌ राय, हरीश बाउरी, रामदास भुईयां आदि ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत दंपति को श्रद्धांजलि दी और उनके घायल बच्चे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. इस अवसर पर विभिन्न विभागों के कोयला कर्मी व मजदूर नेता भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही