Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डॉक्टर दंपती के निधन पर एसएनएमएमसीएच में शोक सभा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद के प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ दंपत्ति डॉक्‍टर विकास और डॉ. प्रेमा हाजरा के निधन पर शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 30 जनवरी सोमवार को शोक सभा हुई. शोक सभा में कॉलेज के प्राचार्य डॉ ज्योति रंजन और अस्पताल के अधीक्षक डॉ अरुण कुमार वर्णवाल मौजूद थे. सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर डॉक्टर दंपती, उनके रिश्तेदार और कर्मियों के निधन पर शोक प्रकट करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की. प्राचार्य डॉ ज्योति रंजन ने बताया कि डॉ विकास और डॉ प्रेमा धनबाद ही नहीं, बल्कि राज्य के नामचीन चिकित्सक थे. उनके निधन से चिकित्सक समुदाय के अलावा पूरे जिला वासियों में शोक है. उन्होंने बताया कि संकट की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति कॉलेज प्रबंधन की सहानुभूति है. इससे पहले सदर अस्पताल परिसर में भी शोक सभा आयोजित की गई. अस्पताल के अधीक्षक डॉ अरुण कुमार वर्णवाल ने कहा कि डॉ विकास हाजरा और उनकी पत्नी डॉ प्रेमा काफी मिलनसार और मृदुभाषी थे. एक बार बातचीत में ही वह लोगों को आकर्षित कर लेते थे. उनके निधन से चिकित्सा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. ऐसे डॉक्टर दंपती की भरपाई संभव नहीं है.

   आइएमए ने भी जताया  शोक

इधर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से भी शोक सभा हुई. डॉ. विकास हाजरा धनबाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष थे. प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि एसोसिएशन को लेकर वह हमेशा सक्रिय रहते थे. एसोसिएशन में लगातार वह पदाधिकारी रहे. उनके इस तरह जाने से एसोसिएशन को गहरा आघात पहुंचा है. डॉ. सुशील कुमार, डॉक्टर मेजर चंदन, डॉक्टर अबीर चक्रवर्ती, डॉ. एसके दास, डॉ. नूपुर चंदन, डॉ. रेनू उपाध्याय सहित माम चिकित्सकों ने भी शोक जताया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही