Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सविमं भूली में शिक्षा मंत्री के निधन पर शोक, दी गई श्रद्धांजलि

Bhuli : सरस्वती विद्या मंदिर भूली में शुक्रवार 7 अप्रैल को राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर शोक सभा हुई. शोक सभा में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व शिक्षिकाओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. विद्यालय के प्राचार्य शिव बालक प्रसाद सिंह ने कहा कि जगरनाथ महतो जमीन से जुड़े हुए कर्मठ नेता थे. उन्होंने हमेशा समाज के हित के लिए कार्य किया. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने कई अच्छे कार्य किए. विद्या भारती से भी उनका विशेष लगाव था. विद्यालय के सचिव डॉ एस के एल दास ने भी शिक्षा मंत्री के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है. उन्हें एक जुझारू एवं समाज हित में कार्य करने वाले नेता के रूप में सदा याद किया जाएगा. उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही