Search

 
 
 

धनबाद :  पुटकी में परिसंघ की महिलाओं ने किया अग्निपथ योजना का विरोध

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पुटकी कोक प्लांट में मंगलवार 5 जून को परिसंघ की महिला मोर्चा अध्यक्ष गुड़िया देवी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने अग्निपथ योजना का विरोध किया और नारेबाजी की. आवासीय कार्यालय में बैठक कर महिलाओं ने केंद्र सरकार से अग्निपथ योजना को जल्द वापस लेने की मांग की. अध्यक्ष गुड़िया देवी ने कड़े शब्दों में कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को ठगने का काम कर रही है. 4 साल के लिए नौकरी देने की इस योजना से युवाओं का भविष्य खराब हो जाएगा. हर क्षेत्र में केंद्र सरकार की इस योजना का विरोध हो रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है. अगर केंद्र सरकार ने जल्द ही अग्निपथ योजना वापस नहीं ली तो लोग  सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे. इस योजना के विरोध में पूनम देवी, सम्बुजा देवी, रीता देवी, निवास रजवार सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-people-facing-drinking-water-crisis-for-one-and-a-half-years-staged-a-sit-in/">धनबाद

: डेढ़ साल से पेय जल संकट झेल रहे लोगों ने दिया धरना [wpse_comments_template]     ,
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही