Search

 
 
 

धनबाद: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री व गृह मंत्री का पुतला फूंका

 

मणिपुर में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना पर जताया रोष

Dhanbad: मणिपुर में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का विरोध करते हुए कांग्रेस ने 20 जुलाई गुरुवार को प्रधानमंत्री व गृह मंत्री अमित साह का पुतला फूंका. मणिपुर की घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री की चुप्पी पर भी पार्टी नेताओं ने क्षोभ जाहिर किया. धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ता व नेता रणधीर वर्मा चौक पर जुटे व प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया. इससे पहले सभी कांग्रेस जनों ने पुतला लेकर पुराना कांग्रेस कार्यालय से रणधीर वर्मा चौक तक रोष मार्च निकाला. सभी भाजपा सरकार के विरुद्ध नारे लगा रहे थे. पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा श्रेष्ठ भारत का नारा लगाती है, पर इसके विपरीत काम करती है. मणिपुर में महिला के साथ जैसी बर्बरता और अमानवीय व्यवहार किया गया, वह पूरी मानवता को शर्मसार करनेवाला है. दुर्भाग्य यह भी है कि इतनी निंदनीय घटना पर उस पीड़ित महिला को इंसाफ दिलाने  के लिए देश के प्रधान मंत्री और गृह मंत्री एक बयान तक नहीं देते हैं. इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद, रवीरंजन सिंह, मुख्तार खान, राजेश्वर यादव योगेन्द्र सिंह योगी, नवनीत नीरज, सतपाल सिंह ब्रोका, महेंद्र दुबे आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही