Sindri : भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी की सिंदरी नगर कमेटी ने 25 जून को राजाबस्ती में घर-घर संपर्क अभियान चलाया. नेताओं व कार्यकर्ताओं ने लोगों से अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी का समर्थन करने की अपील की. इसके साथ ही कांग्रेस सरकार के आपातकाल को काला दिवस के रूम में मनाया गया. भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि कांग्रेस खुद को राजा और जनता को प्रजा समझती है. वर्ष 1975 में 25 जून की मध्यरात्रि में केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र को कुचलते हुए आपातकाल लगा दिया था. महाजनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने पीएम मोदी के 9 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी दी. अभियान का नेतृत्व नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक ने किया. मौके पर प्रकाश बाउरी, राकेश तिवारी, इंद्रमोहन सिंह, गणपति बाउरी, सपन मंडल, गणेश सिंह, सुशांत महतो, शिव प्रकाश, अरविंद सिंह आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : कांग्रेस खुद को राजा और जनता को प्रजा समझती है- धर्मजीत
Last Updated: Jun 25, 2023 12:00 AM (IST)